फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Varanasi's ritual scholar Jayaprakash will do the Pran Pratishtha

Ayodhya News: वाराणसी के कर्मकांडी विद्वान जयप्रकाश कराएंगे प्राण प्रतिष्ठा

Wed, 28 May 2025 08:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 28 May 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Varanasi's ritual scholar Jayaprakash will do the Pran Pratishtha
अयोध्या। रामनगरी की पुण्यभूमि पर एक बार फिर दिव्यता और श्रद्धा का संगम होने जा रहा है। राम जन्मभूमि परिसर के देवालयों में तीन से पांच जून तक प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान होगा। राम मंदिर के भूमिपूजन से लेकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अहम भूमिका निभाने वाले काशी के आचार्य जय प्रकाश इस बार भी अनुष्ठान का नेतृत्व करेंगे। परिसर के सात देवालयों में मूर्तियाें की प्राण प्रतिष्ठा एक साथ होगी। समय और पूजन में एकरूपता के लिए सभी नए मंदिर कैमरा व स्क्रीन से आपस में जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि दो जून को सरयू तट से जल कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा द्वितीय बेला में चार बजे पुराने पुल के पूर्वी तट से प्रारंभ होकर वीणा चौक , राम पथ, शृंगार हाट, हनुमानगढ़ी, दशरथ महल, रामकोट व रंगमहल बैरियर होते हुए यज्ञशाला पहुंचेगी। कलश यात्रा के अगले दिन त्रिदिवसीय आयोजन ज्येष्ठ शुक्ल की अष्टमी (तीन जून) से प्रारंभ होकर दशमी (पांच जून) को पूजा,भोग, आरती के साथ परिपूर्ण होगा।
विज्ञापन

अनुष्ठान तीनों दिन सुबह साढ़े छह बजे प्रारंभ होगा। ट्रस्ट महासचिव के अनुसार तीन व चार जून को पूजन विधि सुबह साढ़े छह बजे से प्रारंभ होकर सायंकाल इसी समय तक पूर्ण होगी। ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी (पांच जून) को पूजन सुबह साढ़े छह बजे प्रारंभ होकर 11.20 तक चलेगा। प्राण प्रतिष्ठा 11.25 से होगी। इसके बाद पूजा,भोग एवं आरती होगी। सभी कार्यक्रम दोपहर एक बजे तक पूर्ण हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुष्ठान के मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे। इसके अलावा 20 संत-धर्माचार्य, 15 गृहस्थ व ट्रस्ट, विहिप व संघ के जुड़े पदाधिकारी अनुष्ठान कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। राय ने बताया कि पूजन कार्यक्रम में काशी के विद्वान जयप्रकाश उनके साथ एक बस्ती के कर्मकांड के जानकार होंगे। कई अन्य प्रमुख स्थानों के कुल 101 आचार्य सम्मिलित रहेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र, वीरेंद्र, शरद शर्मा, डॉ़ चंद्रगोपाल पांडेय, धीरेश्वर वर्मा मौजूद रहे।

परकोटा के ईशान कोण पर शिवलिंग, अग्निकोण में प्रथम पूज्य श्रीगणेश, दक्षिणी भुजा के मध्य में महाबली हनुमान, नैऋत्य कोण में प्रत्यक्ष देवता सूर्य, वायव्य कोण में मां भगवती, उत्तरी भुजा के मध्य में अन्नपूर्णा माता के विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। इसके साथ ही मुख्य मंदिर में प्रथम तल पर श्रीराम दरबार और परकोटा के दक्षिणी पश्चिमी कोने में शेषावतार प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed