फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Urban women are not getting free ultrasound done

Ayodhya News: शहरी महिलाएं नहीं करा रहीं निशुल्क अल्ट्रासाउंड

Sun, 29 Jun 2025 10:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 29 Jun 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Urban women are not getting free ultrasound done
अयोध्या। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड सेवा का लाभ लेने में नगर क्षेत्र की महिलाएं दिलचस्पी नहीं ले रही हैं। बीते माह जिले भर में 4,312 महिलाओं ने निशुल्क जांच कराई है। इनमें शहरी इलाके की सिर्फ पांच महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला महिला चिकित्सालय पर हर माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर शिविर लगता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व सभी प्रकार की जांच कराई जाती है। महिला अस्पताल में तो अल्ट्रासाउंड जांच भी होती है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में उन्हें निजी केंद्र पर जाना पड़ता था। इसके लिए सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले भर के 43 निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों से अनुबंध किया है।
विज्ञापन

संबंधित स्वास्थ्य इकाई से क्यूआर कोड जनरेट होता है, जिसका लिंक प्रसूता के मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। इसे दिखाकर अनुबंधित निजी केंद्र से उनकी निशुल्क जांच होती है। बीते माह जिले भर में 7,104 महिलाओं का कोड जनरेट हुआ, जिसमें 4,312 ने सेवा ली। इनमें सोहावल में 591, रुदौली में 766, मिल्कीपुर में 949, मवई में 487, खंडासा में 385, तारुन में 246 महिलाओं ने लाभ लिया। इसके अलावा बीकापुर में मात्र 113, मसौधा में 112, हैरिंग्टनगंज में 189, गोसाईगंज में 105, मया बाजार में 154, पूराबाजार में 210 महिलाओं की जांच हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने बताया कि सुरक्षित मातृत्व दिवस का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। इसके अधिकाधिक लाभ के लिए सभी एएनएम, आशा बहू और सीएचसी अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है, जिसके बेहतर परिणाम दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed