फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP: Seers engage in damage control over the Ram Mandir dispute; a massive joint meeting of seers is scheduled

UP: राम मंदिर विवाद पर डैमेज कंट्रोल में जुटे संत, कल संतों की सबसे बड़ी सामूहिक बैठक, इन बातों पर होगी चर्चा

Wed, 22 Jul 2026 08:17 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 22 Jul 2026 08:17 PM IST
सार

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के अगले दिन अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में 250-300 संतों की बैठक होगी। बैठक में चढ़ावा चोरी प्रकरण पर साझा रुख, अफवाहों से बचने, श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखने और राम मंदिर की गरिमा व संत समाज की एकजुटता का संदेश देने पर जोर रहेगा।

विज्ञापन
UP: Seers engage in damage control over the Ram Mandir dispute; a massive joint meeting of seers is scheduled
राममंदिर ट्रस्ट की आज हुई बैठक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के अगले ही दिन बृहस्पतिवार को अयोध्या के संत समाज की एक बड़ी बैठक बुलाई गई है। बैठक राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के आश्रम मणिराम दास छावनी में होगी। विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में अयोध्या के विभिन्न मठों एवं अखाड़ों से जुड़े करीब 250 से 300 संतों के शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन


अनावश्यक विवादों को विराम देने पर जोर

सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद संत समाज और श्रद्धालुओं के बीच बने नकारात्मक माहौल को देखते हुए यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। बैठक का मुख्य उद्देश्य पूरे घटनाक्रम पर संत समाज का साझा रुख सामने लाना, अनावश्यक विवादों को विराम देना और श्रद्धालुओं के बीच विश्वास का संदेश देना है। 

विज्ञापन


बैठक में संत समाज इस बात पर भी जोर देगा कि जांच प्रक्रिया पूरी होने तक किसी तरह की अफवाह या आरोप-प्रत्यारोप से बचा जाए। संतों की ओर से संयम बनाए रखने और राम मंदिर की गरिमा तथा श्रद्धालुओं की आस्था को सर्वोच्च रखने की अपील किए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संत समाज की सबसे बड़ी सामूहिक बैठक

माना जा रहा है कि यह बैठक चोरी की घटना के बाद संत समाज की सबसे बड़ी सामूहिक बैठक होगी और इसके माध्यम से मंदिर को लेकर बने नकारात्मक माहौल को समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा। इस बैठक को ट्रस्ट की हालिया बैठकों के बाद संत समाज की एकजुटता दिखाने और डैमेज कंट्रोल की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed