फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP: PM Modi's route to Ram Temple finalized, 12 platforms built to welcome him; will visit Ram Temple on Novem

यूपी : पीएम मोदी के राम मंदिर जाने का रूट फाइनल, स्वागत के लिए बने 12 मंच; 25 नवंबर को आएंगे राम मंदिर

Sat, 22 Nov 2025 09:34 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 22 Nov 2025 09:34 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को हेलीकॉप्टर से साकेत कॉलेज हेलीपैड पहुंचकर रामपथ होते हुए राम मंदिर जाएंगे। मार्ग पर 12 स्वागत मंच, पुष्पवर्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
UP: PM Modi's route to Ram Temple finalized, 12 platforms built to welcome him; will visit Ram Temple on Novem
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्वजारोहण समारोह में राम मंदिर जाने का रूट फाइनल हो गया है। पीएम मोदी 25 नवंबर को महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से साकेत कॉलेज में बने हेलीपैड पर आएंगे। यहां से रामपथ से होते हुए जगद्गुरु आद्य शंकराचार्य द्वार से श्रीराम जन्मभूमि में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन


 भाजपा ने इसी रूट को फाइनल मानते हुए प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने शुक्रवार को बताया कि 25 नवंबर को साकेत महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर अयोध्या की वैदिक परंपरा के अनुसार पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए स्वस्ति वाचन होगा। 
विज्ञापन


501 बटुक ब्राह्मणों की ओर से स्वस्ति वाचन, संत-महंतों के शंखनाद और घंटा-घड़ियाल की पवित्र ध्वनि के मध्य प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा। साकेत महाविद्यालय से रामजन्मभूमि के गेट नंबर 11 यानी जगद्गुरु आद्य शंकराचार्य द्वार तक रामपथ के दोनों ओर खड़े अयोध्यावासी पुष्पवर्षा के माध्यम से पीएम का अभिनंदन करेंगे। स्वागत के लिए 12 मंच बनाए गए हैं, जहां से पुष्प वर्षा की जाएगी। स्वागत पथ पर सात स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ डीएम निखिल टीकराम फुंडे ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन के लिए साकेत महाविद्यालय में तीन हेलीपैड बनकर तैयार हो गए हैं। यहां सेफ हाउस भी बनाया गया है। हेलीपैड स्थल पर पीएम के सुरक्षा मानकों के अनुसार, अधिकारियों की देखरेख में सभी तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। सफाई और बैरिकेडिंग का काम हो गया है। कॉलेज परिसर में निर्माण सामग्रियों को हरे पर्दों से ढकवा दिया गया है। उदया चौराहे से राम मंदिर तक रामपथ पर दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाने का काम शुरू हो गया है।







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed