{"_id":"6a605efd07cf36bb920cb1fc","slug":"up-iqbal-ansari-issues-statement-on-theft-of-ram-mandir-offerings-says-changes-in-the-trust-will-bring-in-ne-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर इकबाल अंसारी ने दिया बयान, बोले- ट्रस्ट में बदलाव से नए लोग आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर इकबाल अंसारी ने दिया बयान, बोले- ट्रस्ट में बदलाव से नए लोग आएंगे
Wed, 22 Jul 2026 11:41 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
विनीत चतुर्वेदी, अमर उजाला, लखनऊ
विनीत चतुर्वेदी, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:41 AM IST
सार
बाबरी मामले के मुद्दई रहे इकबाल अंसारी ने राम मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
बाबरी मामले के मुद्दई रहे इकबाल अंसारी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी के पुनर्गठन का आदेश दिया है। इस पर बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने कहा कि लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं और ट्रस्ट में परिवर्तन से नए लोग आएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने एएनआई को दिए गए बयान में कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारे देश का कानून है। लोग सुप्रीम कोर्ट की बात मान रहे हैं और आगे भी मानेंगे...। सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा जांच का आदेश दिया है। अयोध्या के लोग और रामभक्त समेत सभी इसका सम्मान कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अयोध्या की परंपरा ऐसी है कि यहां जो भी काम होता है, वह हमेशा अच्छा ही होता है क्योंकि यह धर्म की नगरी है... ट्रस्ट में कुछ बदलाव हो सकते हैं, नए लोग आ सकते हैं। यह अच्छी बात है कि ट्रस्ट में अच्छे लोगों को शामिल किया जाए, उन्हें इसमें रखा जाए... लोग इन व्यवस्थाओं के लिए भगवान को चढ़ावा देते हैं, जबकि जो लोग चोरी करते हैं, वे अपने स्वार्थ के लिए चीजें बना रहे हैं। यह बिल्कुल गलत है। हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: On the alleged Ram Mandir donation embezzlement case, former plaintiff in Babri Masjid-Ram Janmabhoomi case, Iqbal Ansari says, “The Supreme Court's decision is the law and order of our country; people are following and will continue to follow… pic.twitter.com/Sh4U9eGDZs
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 22, 2026
उल्लेखनीय है कि चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को एसआईटी के पुनर्गठन की संभावनाएं तलाशने का सुझाव दिया है। वहीं, अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक है जिसमें कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।