फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CM Yogi Adityaath in Ayodhya for plantation.

UP: अयोध्या में बोले मुख्यमंत्री योगी, पौधरोपण कर इनके संरक्षण के लिए काम करें

Wed, 09 Jul 2025 01:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Jul 2025 01:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पौधरोपण अभियान अपनी मां के नाम कृतज्ञता ज्ञापित करने का मौका देता है। इसलिए इसे एक पेड़ मां के नाम अभियान नाम दिया गया है। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityaath in Ayodhya for plantation.
अयोध्या में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्राकृतिक आपदा का सामना पूरी दुनिया को करना पड़ रहा है। अमेरिका जैसे देश भी इससे सुरक्षित नहीं है। यह अनियोजित विकास का परिणाम है। ऐसे में हमें विकास के साथ पर्यावरण की रक्षा करनी ही होगी। पौधरोपण अभियान अपनी मां के नाम कृतज्ञता ज्ञापित करने का मौका देता है इसलिए इस अभियान को ''एक पेड़ मां के नाम'' नाम दिया गया है। आज के दिन पौधरोपण कर इनकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए काम करें। 

विज्ञापन


सीएम योगी बुधवार को सरयू किनारे रामपुर हलवारा में ''एक पेड़ मां के नाम'' वृक्षारोपण महा अभियान के तहत सिटी फॉरेस्ट और किष्किंधा वन की सौगात देते हुए पौधरोपण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण की रक्षा करने के लिए कई तरह की तकनीक विकसित हो चुकी है। इससे पर्यावरण की रक्षा करते हुए विकास भी सुनिश्चित किया जा सकता है। इन दोनों में संतुलन बनाना होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश में 204 करोड़ पौधे रोपित किए गए हैं। इनमें से 75 फ़ीसदी से ज्यादा पेड़ जीवित हैं। पांच लाख एकड़ क्षेत्र में प्रदेश में वन क्षेत्र बढ़ा है। अब हम हीट वेव से ग्रीन वेव की ओर बढ़ रहे हैं। इससे पहले सीएम योगी ने त्रिवेणी वाटिका में नीम, पीपल और बरगद के पौधे रोपित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन, महंत और संतों से की मुलाकात

CM Yogi Adityaath in Ayodhya for plantation.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन किए। - फोटो : amar ujala

पौधरोपण महा अभियान का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहले संकट मोचन हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। इसके बाद सीएम योगी ने श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई, आरती की और सीएम ने दर्शन-पूजन के उपरांत निकलते समय आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया। वहीं मंदिर परिसर की परिक्रमा कर राम मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और राम दरबार में भी दर्शन पूजन किये।।

मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर से की। उन्होंने यहां विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की। यहां से निकल कर मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के दर्शन किए। उन्होंने श्रीरामलला की आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की इसके साथ ही उन्होंने राम दरबार में भी दर्शन पूजन किये। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी भी ली। राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं से अवगत कराया।

इससे पहले मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन पर महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उन्हें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी का जुलाई महीने में पहले अयोध्या दौरा है। इससे पहले वह 5 जून को राम दरबार के उद्घाटन के अवसर पर यहां आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed