यूपी उपचुनाव: अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद बोले- सीएम योगी सपा और पीडीए से डरे हुए हैं, इसलिए दे रहे बेतुके बयान
यूपी उपचुनाव 2024: अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि सीएम योगी सपा और पीडीए से डरे हुए हैं। इसलिए बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में इन दिनों उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। इसको लेकर अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने योगी सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ सपा और पीडीए से काफी डरे हुए हैं। उन्हें यह नहीं सूझ रहा कि वह सपा पर क्या बयान दें?
कहा कि सच्चाई यह है कि बाबा साहब अंबेडकर के संविधान में मौलिक अधिकार दिए गए हैं। भाजपा संविधान के प्रावधानों को खत्म करने की मंशा रखती है। उसकी वह मंशा सफल नहीं होगी। शायद इसीलिए सीएम बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः- UP News: जांच में फर्जी दस्तावेज बनाने का हुआ खुलासा, इनसे जमीन हड़पने का प्रयास करने वालों पर होगा मुकदमा
साधु के आचरण का पालन करते हुए दें बयान
प्रदेश में सिर्फ सपा और पीडीए ही है, जो जनता के मुद्दों के साथ प्रदेश और देश के विकास के बारे में सोचती है। उनके पास इस बारे में सोचने की नीयत नहीं है। कहा कि मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वह एक मुख्यमंत्री और एक साधु के आचरण का पालन करते हुए बयान दें।
#WATCH | Ayodhya, UP: On UP CM Yogi Adityanath's attack on Samajwadi Party, SP MP Awadhesh Prasad says, "For a month now, CM Yogi Adityanath has been in such fear of SP and PDA that he is unable to think that what statement he can make about us. The truth is that to protect the… pic.twitter.com/fGDEcf9OQL
— ANI (@ANI) November 11, 2024