{"_id":"6a1089e720a5f6905b0bb134","slug":"unveiling-of-the-statue-of-kirti-chakra-awardee-martyr-shashank-tiwari-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-150140-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कीर्ति चक्र विजेता शहीद शशांक तिवारी की प्रतिमा का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कीर्ति चक्र विजेता शहीद शशांक तिवारी की प्रतिमा का लोकार्पण
Fri, 22 May 2026 10:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 22 May 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी की शहादत दिवस पर अयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते महापौर।
अयोध्या। नॉर्थ सिक्किम में ऑपरेशन के दौरान अपने साथी अग्निवीर स्टीफन सुब्बा की जान बचाते हुए वीरगति को प्राप्त कीर्ति चक्र विजेता शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी की प्रतिमा का लोकार्पण शुक्रवार को महापौर गिरीशपति त्रिपाठी व मंडलायुक्त राजेश कुमार ने किया।
नगर निगम ने लाला लाजपत राय वार्ड के मझवा गद्दोपुर में आरटीओ कार्यालय के पीछे 10 लाख रुपये की लागत से पार्क विकसित कर प्रतिमा स्थापित कराई है।
महापौर ने कहा कि शशांक तिवारी जैसे वीर सपूत पर अयोध्या को गर्व है। महापौर ने शहीद की याद में गेट लगवाने का वादा किया।
मंडलायुक्त ने कहा कि शहीदों की स्मृतियों को संजोना नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम से पहले शहीद के पिता जंग बहादुर तिवारी ने वैदिक रीति से प्रतिमा का पूजन किया। इस दौरान शहीद की माता नीता तिवारी भावुक हो उठीं।
इस मौके पर पूर्व सैनिक परिषद के जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश पाठक, डोगरा रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभात, साटम, मेजर गोकुल बाल्यान, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल संजीव कुमार, नगर निगम के उपसभापति संतोष सिंह और पूर्व उप सभापति जयनारायन सिंह रिंकू सहित कई मौजूद रहे।