फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Union Ministers Mansukh Mandaviya and Sudhanshu Trivedi reached Ayodhya, will visit Ramlala and Hanuman Garhi

UP: अयोध्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और सुधांशु त्रिवेदी, रामलला और हनुमान गढ़ी में किए दर्शन

Sat, 22 Mar 2025 02:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Mar 2025 02:11 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और सुधाशु त्रिवेदी रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां दोनों नेता रामलला और हनुमान गढ़ी में दर्शन किए। उन्होंने अयोध्या को आस्था का केंद्र बताया। 

विज्ञापन
Union Ministers Mansukh Mandaviya and Sudhanshu Trivedi reached Ayodhya, will visit Ramlala and Hanuman Garhi
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : ANI

विस्तार

यूपी के अयोध्या में शनिवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी पहुंचे। वह दोपहर में महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। यहां से निकलकर बालक राम के दर्शन को गए। दोनों नेताओं ने हनुमान गढ़ी मंदिर में भी दर्शन किए।

विज्ञापन


इस मौके पर राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की यह नगरी भारत ही नहीं पूरे विश्व में प्रेरणा का स्रोत है। सभी को आकर प्रभु श्री रामलला का आशीर्वाद लेना चाहिए। सुधांशु त्रिवेदी राजनीतिक सवालों से बचते नजर आए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: टेक्सटाइल में बांग्लादेश दुनिया भर में छाया..., सीएम योगी बोले-भारत क्यों नहीं बढ़ सका आगे? सोचने वाली बात
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडवीया ने कहा कि अयोध्या भारतवर्ष की आस्था और श्रद्धा का केंद्र है  परिवार के साथ सरयू की पूजा की, हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। रामलला के दर्शन किए। 

उन्होंने कहा कि जब भी कोई अयोध्या आता है तो रामलला के दर्शन कर पावन होने की भावना होती है। उनके दर्शन से अलौकिक अनुभूति होना स्वाभाविक है। इस अवसर पर राजा मोहन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या प्रो. मंजूषा मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम शुक्ला, डॉ. ज्योत्सना सिंह, डॉ. सुजीत सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed