{"_id":"687fc9c8c967ed227d056d5f","slug":"two-teenagers-who-went-to-take-bath-in-a-pond-died-by-drowning-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1304261-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: तालाब में नहाने गए दो किशोर की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: तालाब में नहाने गए दो किशोर की डूबने से मौत
Tue, 22 Jul 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के मानूडीह गांव में मंगलवार शाम तालाब में नहाने गए 13 वर्षीय दो किशोर की डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्राम प्रधान अजय सिंह ने बताया कि गांव निवासी अरमान (13) व इजहार जान (13) दोपहर तीन से चार बजे के बीच गांव के पश्चिम स्थित बाबा के तालाब में नहाने गए थे। नहाते वक्त ही दोनों बालक तालाब में डूबने लगे। डूबता देख साथ में नहा रहे और दो बच्चों ने गुहार लगाई। जब तक आसपास से लोग मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकलते, तब तक मौत हो चुकी थी। मौत की खबर होते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया और भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।