फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two lawyers fight fiercely in the court of the Additional Commissioner

Ayodhya News: अपर आयुक्त की अदालत में दो वकीलों में जमकर मारपीट

Sun, 28 Sep 2025 09:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 28 Sep 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
Two lawyers fight fiercely in the court of the Additional Commissioner
अयोध्या। अपर आयुक्त प्रशासन अजय कांत सैनी की अदालत में सुनवाई के दौरान दो पक्षों के अधिवक्ताओं में आपस में कहा सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि कोर्ट के अंदर ही पीठासीन अधिकारी की मौजूदगी में मारपीट होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अदालत में मौजूद अधिवक्ताओं ने बीच बचाव किया तो अदालत के बाहर दोनों पक्षों में फिर से मारपीट शुरू हो गई। आयुक्त न्यायालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया।किसी तरह से पक्षों में बीच बचाव कराया गया। थाना कोतवाली नगर में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

एक पक्ष से अधिवक्ता जुगुल किशोर मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर कहा है कि अपर आयुक्त प्रशासन की कोर्ट में वह बहस करने गए थे तभी विपक्षी अधिवक्ता कालिका मिश्रा ने गाली देने लगे। विरोध करने पर साथियों के साथ मिलकर काफी मारा पीटा। तहरीर में कालिका मिश्रा, संजय मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रदीप मिश्रा व अज्ञात का नाम दिया है।
विज्ञापन


वहीं अधिवक्ता विक्रमा जीत सिंह ने थाना कोतवाली नगर में दी गई तहरीर में थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी गौतम सिंह व सौरभ सिंह, अधिवक्ता जुगुल किशोर मिश्रा व उनके लड़के और अज्ञात को आरोपी बनाया है। कोतवाली नगर प्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के बाद जो तथ्य आएंगे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed