{"_id":"6a89ed86f103b74c2e017ec4","slug":"two-dengue-patients-found-in-the-district-in-two-days-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-156960-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जिले में दो दिन में मिले डेंगू के दो मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जिले में दो दिन में मिले डेंगू के दो मरीज
Sun, 23 Aug 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिले में बारिश और बाढ़ के बीच डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ता जा रहा है। अगस्त में अब तक छह डेंगू और मलेरिया के 17 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से लेकर 20 अगस्त तक डेंगू के चार मरीज थे, जबकि पिछले दो दिनों में दो नए मरीज मिलने से डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इन मरीजों में तीन शहरी क्षेत्र, दो मिल्कीपुर और एक तारुन क्षेत्र के हैं।
मलेरिया के भी जिले में अब तक 17 मरीज मिल चुके हैं। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीते दो दिनों के दौरान 11 मरीज डायरिया, 10 बुखार और आठ मरीज अन्य बीमारियों से पीड़ित मिले हैं। एक व्यक्ति में त्वचा संबंधी समस्या भी मिली है। लगातार पानी में आने-जाने के कारण उसके शरीर पर खुजली और दाने हो गए हैं।
जिला एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि मरीजों की निगरानी की जा रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में जांच और बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं। घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और साफ-सफाई रखने की अपील की है। साथ ही मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी है।