फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two accused of Raja Man Singh's gang arrested, Rs 11 lakh recovered

Ayodhya News: राजा मान सिंह के गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख बरामद

Sat, 11 Oct 2025 09:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 11 Oct 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
Two accused of Raja Man Singh's gang arrested, Rs 11 lakh recovered
अयोध्या। पूराकलंदर पुलिस ने राजा मान सिंह के गैंग के दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से निवेश के नाम पर ठगे गए 11 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। अब तक इस गैंग से जुड़े गिरफ्तार हुए आरोपियों की संख्या 18 हो चुकी है, जिनसे 18 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मान सिंह के गैंग से जुड़े बदायूं के नैथुवा बिल्सी निवासी उपदेश यादव और कानपुर देहात के रसूलाबाद, लतपुरवा निवासी विवेक प्रताप सिंह यादव के खिलाफ अलग-अलग मामले में केस दर्ज था। दोनों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बताया कि वह लोग राजा मान सिंह के साथ मिलकर काम कर रहे थे। वह लोग कानपुर, कन्नौज, बदायूं, बरेली व अन्य जिलों के निवेशकों को लाकर राजा मान सिंह से मिलवाते है। वह लोग विकसित क्षेत्रों के आसपास की जमीनों को सस्ते दाम में दिलाने के नाम पर जमीन का फर्जी कागज व मौका दिखाकर बैनामे की राशि तय कर लेते हैं।
विज्ञापन

निवेशकों के दोबारा रुपया लेकर आने पर उन्हें डरा-धमकाकर व मारपीट कर रुपये छीन लेते हैं। व्यापारी वर्ग डर से कहीं शिकायत नहीं करता है और वह लोग रुपये आपस में बांट लेते हैं। बताया कि दोनों आरोपी इस गिरोह के सक्रिय सदस्य थे और प्रदेश के विभिन्न जिलों में नेटवर्क के रूप में कार्य करते थे। उनके पास से 11 लाख रुपये, बैंक चेक, पांच मोबाइल फोन और एक कार बरामद हुई है। उपदेश के खिलाफ 22 और विवेक के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
तीन मामलों में भेजा गया आरोप पत्र
एसएसपी ने बताया कि सरियांवा निवासी मान सिंह गिरोह का मुखिया है। गिरोह में गौरव सिंह, अनूप सिंह, उसकी पत्नी नीतू सिंह, राजा सिंह उर्फ दुष्यंत सिंह, अमरेश गोस्वामी, शिवम सिंह उर्फ बीरू, उसका साला अजय सिंह उर्फ विपिन सिंह, अंकुर सिंह उर्फ रणविजय सिंह, अंजनी सिंह, उपदेश कुमार यादव, सुशील कुमार यादव, गुड्डू यादव, निर्देश कुमार सिंह, गोलू यादव, दीपू यादव उर्फ शानू, विवेक प्रताप सिंह, पवन सिंह, वैभव सिंह शामिल हैं। यह लोग पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं। तीन मामलों में आरोप पत्र न्यायालय भेजा जा चुका है। मान सिंह के खिलाफ सर्वाधिक 28 और उसकी पत्नी के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। अन्य सभी आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। वह विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed