{"_id":"6a02a4bb246580f2190f9ebd","slug":"truck-collides-with-sanitation-vehicle-in-ayodhya-one-dead-while-three-injured-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ट्रक ने सफाई वाहन में मारी टक्कर, एक की मौत; तीन लोग घायल, लखनऊ के लिए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ट्रक ने सफाई वाहन में मारी टक्कर, एक की मौत; तीन लोग घायल, लखनऊ के लिए रेफर
Tue, 12 May 2026 09:36 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 12 May 2026 09:36 AM IST
सार
अयोध्या में ट्रक ने सफाई वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
ट्रक ने सफाई वाहन में मारी टक्कर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के अयोध्या में मंगलवार को सुबह 06:30 बजे नगर निगम के सफाई वाहन और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में सफाई वाहन में सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, ट्रक चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा कैंट कोतवाली क्षेत्र के सहादगंज ओवरब्रिज पर हुआ।
विज्ञापन
बताया गया कि बस्ती की ओर से जा रहे ट्रक ने सफाई वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में सफाई वाहन में सवार हाथरस जिले के सिकंदरा रावत, निजरा गोकुलपुर निवासी अजय कुमार (40) और बृजेश सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, ट्रक सवार कासगंज जिले के धोलका थाना क्षेत्र के छिछोरे निवासी चालक पुष्पेंद्र (30) व क्लीनर रंजीत (17) घायल हो गए।
विज्ञापन
कैंट पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बृजेश को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। इस दौरान हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। सीओ नगर श्रीयश त्रिपाठी ने क्रेन बुलवाकर वाहनों को हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन