{"_id":"67264135b40d880c2c01efe4","slug":"tribute-paid-to-martyred-kar-sevak-in-ayodhya-minister-said-sacrifice-will-never-be-forgotten-2024-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कारसेवा के बलिदानी कारसेवक को दी गई श्रद्धांजलि, मंत्री बोले- कभी भुलाया नहीं जा सकेगा बलिदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कारसेवा के बलिदानी कारसेवक को दी गई श्रद्धांजलि, मंत्री बोले- कभी भुलाया नहीं जा सकेगा बलिदान
Sat, 02 Nov 2024 08:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 02 Nov 2024 08:41 PM IST
सार
अयोध्या में कारसेवा के बलिदानी कारसेवक को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि कारसेवकों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
कारसेवा के बलिदानी कारसेवक को दी गई श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के अयोध्या में रुदौली तहसील क्षेत्र स्थित पक्का तालाब समाधि स्थल पर दो नवंबर 1992 के अयोध्या कारसेवा के बलिदानी कारसेवक रामअचल गुप्त को श्रद्धांजलि दी गई। सर्वप्रथम वैदिक यज्ञ कर दिवंगत कारसेवक राम अचल गुप्त की आत्म शांति की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि मुगलों ने हिंदुओं के मंदिर को तोड़ने का काम किया था। जिसमें लाखों हिंदुओं ने अपना बलिदान किया था। बलिदानी कारसेवकों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने कहा कि उन राजनीतिक दलों ने जिन्होंने श्रीराम के अस्तित्व पर ही प्रश्न चिन्ह लगा दिया था,उनको हिंदू जनमानस में अस्वीकार कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP By-Election: बटेंगे तो कटेंगे पर मायावती का वार, बोलीं-बीएसपी से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे
विज्ञापन
तीन दशक से मनाते हैं बलिदान दिवस
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि तीन दशक से इस स्थान पर हम सभी लोग बलिदान दिवस मनाते हैं। इस स्थान को और भव्यता प्रदान करना है। हम सभी लोगों को सतत जागरूक रह कर अपने पूजा स्थलों की रक्षा करना है। संघ के गंगा बक्श सिंह, जिला प्रचारक अजय , वेद प्रकाश ,मुन्ना सिंह, अशोक कसौधन, शिव प्रताप सिंह, ऋषभ गुप्ता ने भी संबोधित किया।यह भी पढ़ेंः- UP News: महिला पुलिस कर्मियों का रील सोशल मीडिया पर वायरल, लोग कर रहे टिप्पणी; अधिकारियों तक पहुंची बात