फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tribute paid to Mahant Banwari Pati Brahmachari.

Ayodhya News: महंत बनवारी पति ब्रह्मचारी को दी श्रद्धांजलि

Sat, 15 Aug 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 15 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Mahant Banwari Pati Brahmachari.
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर करीब 3:05 बजे रायगंज स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर के महंत बनवारी पति ब्रह्मचारी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर, गौतम बुद्ध और संत रविदास की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

मंदिर के महंत आचार्य अवधेश दास ने मुख्यमंत्री के समक्ष संत रविदास छात्रावास, मंदिर परिसर और आसपास की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त कराने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं को जल्द बेहतर कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की जानकारी उन्हें अथवा जिलाधिकारी को दी जा सकती है।
विज्ञापन

महंत आचार्य अवधेश दास ने मुख्यमंत्री से वर्ष में कम से कम एक बार मंदिर आने का आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी उन्हें बुलाया जाएगा, वह आने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री करीब 3:11 बजे मंदिर से रवाना हुए। इस दौरान उप महंत निराला दास, पुजारी सियाराम दास, पुजारी मिथिलेश राज, रामअधार दास समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बड़ाभक्तमाल में महंत कौशल किशोर दास से लिया आशीर्वाद
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़ाभक्तमाल पहुंचे। यहां उन्होंने महंत कौशल किशोर दास से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद लिया। इस दौरान महंत आचार्य अवधेश दास ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की।

श्रीराम अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी वाईपी सिंह ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा पूरी संवेदनशीलता और बेहतर व्यवस्था के साथ की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed