फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Training provided in various self-defense techniques

Ayodhya News: आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का दिया प्रशिक्षण

Sun, 07 Jun 2026 08:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 07 Jun 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Training provided in various self-defense techniques
अयोध्या। अवध खेल संगठन की ओर से आयोजित मिशन शक्ति सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर का तीसरे दिन भी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। रानोपाली दरगाह बगिया में चल रहे निशुल्क वुशु एवं चाइनीज किक बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

शिविर में वुशु सेल्फ डिफेंस, चाइनीज किक बॉक्सिंग, फिटनेस एवं बेसिक फाइट तकनीक के साथ महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण कराया जा रहा है। जिला सचिव हरिओम रावत ने बताया कि प्रशिक्षण 12 जून तक चलेगा। तीसरे दिन के प्रशिक्षण शिविर में गार्गी, सोनाली, यस्वसी, सुमन और अर्पिता ने अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता

अयोध्या। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के निर्देशन में मंडलीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग ट्रायल सोमवार को आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में संपन्न होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जबकि मंडलीय ट्रायल दोपहर एक बजे आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी मंडलीय टीम का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने बताया कि चयनित टीम सहारनपुर में 10 जून से आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed