{"_id":"6a0214b6b093b1a0ae07b347","slug":"trainee-ips-officers-offered-prayers-to-ram-lalla-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-149259-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने किए रामलला के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने किए रामलला के दर्शन
Mon, 11 May 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 11 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर परिसर का भ्रमण करते प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी।
अयोध्या। देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने सोमवार को राम मंदिर परिसर का भ्रमण कर मंदिर की भव्यता, सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण तकनीक को करीब से जाना। भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने गर्भगृह में विराजमान रामलला के दर्शन किए और निर्माणाधीन परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की विशेषताओं, आधुनिक सुरक्षा तंत्र और परिसर की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने प्रशिक्षु अधिकारियों को मंदिर निर्माण की अवधारणा, स्थापत्य शैली और उपयोग की जा रही तकनीकों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण भारतीय परंपरा और आधुनिक इंजीनियरिंग के समन्वय का उदाहरण है। मंदिर निर्माण में लोहे का प्रयोग नहीं किया गया है तथा इसकी संरचना को दीर्घकालिक मजबूती और भूकंपरोधी तकनीक को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।
अधिकारियों ने मंदिर निर्माण की गति, विशालता और व्यवस्थाओं की सराहना की। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने अधिकारियों को मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था से अवगत कराया। दल में आंध्रप्रदेश के चार, कर्नाटक के दो, तेलंगाना के एक, मणिपुर के दो और मिजोरम के एक अधिकारी शामिल रहे।