{"_id":"68962ecab8e1f3805c0536d0","slug":"tiranga-fair-and-musical-concert-will-be-organized-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1330183-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: तिरंगा मेला व म्यूजिकल कॉन्सर्ट का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: तिरंगा मेला व म्यूजिकल कॉन्सर्ट का होगा आयोजन
विज्ञापन
अयोध्या। हर घर तिरंगा अभियान का दूसरा चरण नौ से 12 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान तिरंगा महोत्सव के रूप में तिरंगा मेला और तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा महोत्सव में जनप्रतिनिधि, अन्य विशिष्ट व्यक्ति और खिलाड़ी शामिल होंगे। मेला में स्वयं सहायता समूह की ओर से निर्मित उत्पादों की बिक्री होगी।
इसी कड़ी में सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम विभाग के सहयोग से निर्मित उत्पादों, एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी), तिरंगा रंग की थीम वाली खाद्य सामग्री, परिधान, वस्त्र व शृंगार सामग्री की बिक्री होगी। मेले में तिरंगा प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। इसकी सेल्फी वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड की जाएगी। जनभागीदारी के साथ प्रसिद्ध व स्थानीय कलाकारों की ओर से देशभक्ति के तिरंगा संगीत कार्यक्रम का आयोजन होगा।
डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि पुलिस कर्मियों, अर्धसैनिक बलों, एनसीसी, एनएसएस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड्स व खेल विभाग के सहयोग से तिरंगा बाइक रैली व तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूली बच्चों, युवाओं और समाज के सभी वर्ग के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय बाजारों में तिरंगा प्रकाश व सजावट की जाएगी।
विज्ञापन
हर घर तिरंगा अभियान का तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सभी शासकीय भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों, कार्यालयों व पुलों पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान भी नागरिक तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेबसाइट पर अपलोड कर सकेंगे।