{"_id":"681a3c36dc29041483022ab8","slug":"three-including-uncle-and-nephew-died-in-road-accidents-10-injured-ayodhya-news-c-13-1-lko1075-1190192-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत, 10 घायल
Tue, 06 May 2025 10:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 06 May 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या/पटरंगा। जिले में सोमवार रात हुए दो हादसों में चाचा-भतीजा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही 10 लोग घायल हो गया। एक हादसा पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहे पर हुआ तो दूसरा शहर के बूथ नंबर चार के पास। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
रौनाही थानाक्षेत्र के बुलालपुर निवासी अनिल निषाद (28) अपने भतीजे आकाश निषाद के साथ बाइक से सोमवार रात एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए बाराबंकी के राम सनेहीघाट के तालागांव जा रहे रहे थे। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर रानीमऊ चौराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी मवई भेजवाया, जहां दोनों की प्राथमिक उपचार के दौरान मौत हो गई। हाईवे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दोनों क शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचित किया गया है। मृतक आकाश की अभी 22 दिन पहले शादी हुई थी।
दूसरी घटना में सुल्तानपुर से पिकअप में सवार होकर 11 श्रद्धालु वजीरगंज गोंडा स्थित साहिब बंदगी आश्रम जा रहे थे। सोमवार रात बूथ नंबर चार के पास टायर फटने से पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप सवार चांदा के छिरावनपुर निवासी उमेश यादव, नौगढ़ निवासी झिनकू,मेंहदीपुर निवासी मोना देवी, मोतिगरपुर निवासी सोनकली, चौरे बाजार निवासी हर्ष, सुल्तानपुर निवासी सहज, प्रतापगढ़ निवासी सुनील यादव, सुल्तानपुर निवासी गुरुसरन, पदारथपुर निवासी राजेंद्र यादव, मोतिगरपुर निवासी रामप्रताप (60) घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर भिजवाया, जहां इलाज के दौरान रामप्रताप की मौत हो गई। उपनिरीक्षक अजीत पासवान ने बताया कि घायलों की हालत सामान्य है। कुछ लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।