{"_id":"6820850a09ba90542d01f55b","slug":"thieves-broke-into-house-and-stole-cash-and-jewellery-worth-lakhs-in-ayodhya-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: घर में घुसकर चोरों ने नकदी और लाखों के जेवर किए पार, मालिक दुकान... पत्नी किटी पार्टी में गई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: घर में घुसकर चोरों ने नकदी और लाखों के जेवर किए पार, मालिक दुकान... पत्नी किटी पार्टी में गई थी
Sun, 11 May 2025 04:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 11 May 2025 04:38 PM IST
सार
अयोध्या में चोरों ने घर में घुसकर नकदी और लाखों के जेवर पार कर दिए। घटना के समय मकान मालिक दुकान और उसकी पत्नी किटी पार्टी में गई थी। दोनों बेटे भी घर से बाहर गए थे। पुलिस केस दर्ज करके चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
लाखों की चोरी
विस्तार
रामनगरी अयोध्या में शनिवार की रात चोरों ने घर में घुसकर नकदी और लाखों के जेवर पार कर दिए। घटना के समय मकान मालिक दुकान पर थे। उनकी पत्नी किटी पार्टी में गई थी। दोनों बेटे भी घर से बाहर निकले थे। पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी की है। यहां के रहने वाले रमेश कुमार बाधवा के घर चोरी हुई है। रमेश ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम लगभग 6 बजे उनकी पत्नी बड़े बेटे के साथ किटी पार्टी में गई थी। उनका छोटा बेटा जिम से लौटकर 6:11 बजे घर आया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- रावलपिंडी ने सुनी भारतीय सेना की धमक: रक्षा मंत्री ने बताई ऑपरेशन सिंदूर की हर बात, कैसे घर में घुसकर मारा
विज्ञापन
इसके बाद थोड़ी देर आराम करके गुप्तारघाट चला गया। वह शाम 8 बजे वापस लौटा। घर का ताला खोलकर अंदर घुसा तो सामान बिखरा पड़ा था। ड्राइंग रूम में बेड के अंदर रखे जेवर, दूसरी कमरे के अलमारी में रखे जेवर व नकदी और तीसरे कमरे में रखी अलमारी से नकदी और जेवर चोरी कर लिए गए।
रमेश ने बताया कि 95 हजार नकदी एवं लगभग 20 लाख के जेवर चोरी हुई हैं। इंस्पेक्टर अश्विनी पांडेय ने बताया कि केस दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजनों से पूछताछ की गई है।