फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The youth will have to take a pledge to become partners in nation building

Ayodhya News: युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने का लेना होगा संकल्प

Tue, 27 Jan 2026 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
The youth will have to take a pledge to become partners in nation building
8- विद्यार्थी परिषद के प्रतिभा सम्मान समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि समेत अन्य - ब्यूरो
अयोध्या। श्रीरामवल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि युवाओं काे सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने के साथ शिक्षा के महत्व और सामाजिक योगदान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अभिभावकों और शिक्षकों को छात्र-छात्राओं में संस्कार विकसित करने के साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने का संकल्प दिलाना होगा।
विज्ञापन




श्रीरामवल्लभा कुंज के अधिकारी मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। विशिष्ट अतिथि आरएसएस के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने कहा कि प्रतिभा को निखारने के लिए समर्पण की आवश्यकता है।
विज्ञापन




विशेष अतिथि विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की निर्माता हैं। उनकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के साथ समाज के लिए कुछ करने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। आरएसएस के महानगर संघ चालक प्रो. विक्रमा प्रसाद पांडेय ने कहा कि व्यक्ति को अपनी रुचि और जुनून को पहचान कर सामाजिक दबाव के बिना आगे बढ़ना चाहिए। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का प्रेरणादायक और गौरवशाली इतिहास है। यह सम्मान समारोह समाज की उन्नति और मेधावियों व खेल प्रतिभाओं की मेहनत का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महानगर अध्यक्ष डॉ. अंकित मिश्र ने कहा कि समारोह में मिला सम्मान उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को मान्यता देता है। महानगर मंत्री जयश्री रावत ने कहा कि कि आज छात्राएं घर की जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक दायित्वों को भी अच्छी तरह से निभा रही हैं। कार्यक्रम संयोजक राघवेंद्र तिवारी ने छात्र-छात्राओं ने यह सिद्ध किया है कि पढ़ाई के साथ कला व खेल के क्षेत्र में भी झंडा बुलंद किया है।



मेडल, शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित



इस दौरान अतिथियों ने टॉपर छात्र-छात्राओं अभिनव पांडेय, कोमल गुप्ता, अंशिका सिंह, अभिजीत, दिव्यांश, अर्पिता चौधरी, अलबिया जहरा, खुशी सोनकर समेत अन्य को मेडल, शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रूचि पांडेय ने किया।



इस दौरान प्रांत सह मंत्री शिवम मिश्र, विभाग संगठन मंत्री अंकित भारतीय, विभाग संयोजक शशांक विद्यार्थी, विभाग कार्यालय मंत्री अजय तिवारी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पांडेय बादल, रवि सिंह, बबलू खान, अवधेश वर्मा, हनुमानगढ़ी के पुजारी दीपक दास, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र व जिला सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र सिंह टिल्लू समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed