Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The teachers' union retaliated against the management of the colleges

Ayodhya News: शिक्षक संघ ने कॉलेजों के प्रबंध तंत्र पर किया पलटवार

Mon, 26 May 2025 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
The teachers' union retaliated against the management of the colleges
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में प्रायोगिक व मौखिकी परीक्षा के लिए वाह्य और आंतरिक परीक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव पर उबाल थम नहीं रहा है। विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक संघ ने कॉलेजों के प्रबंध तंत्र पर पलटवार करते हुए उन्हें एकाधिकार दिए जाने पर विरोध दर्ज कराया है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रभारी कुलपति के लिए असहज स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन


इस उठापटक की शुरुआत शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. जनमेजय तिवारी और महामंत्री प्रो. अमूल्य कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के प्रभारी कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह से मुलाकात और वार्ता के बाद हुई। इस दौरान शिक्षक संघ की मांग पर प्रभारी कुलपति ने प्रायोगिक व मौखिकी परीक्षाओं के लिए पुरानी व्यवस्था बहाल करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। इसके तहत कॉलेजों के प्राचार्यों के अनुमोदन पर आंतरिक और विश्वविद्यालय की ओर से वाह्य परीक्षक नियुक्त किए जाने लगेंगे। इस समय इन दोनों परीक्षकों की नियुक्ति का अधिकार कॉलेजों के पास है।
विज्ञापन


परीक्षकों की नियुक्ति की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव के इस प्रस्ताव के विरोध में विश्वविद्यालय से संबद्ध सात जिलों के 750 कॉलेजों में से करीब 70 के प्रबंधक लामबंद होकर विश्वविद्यालय पहुंच गए। इनकी ओर से प्रभारी कुलपति को संबोधित संयुक्त हस्ताक्षरित पत्र प्रभारी परीक्षा नियंत्रक प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल को सौंपा गया। इनका कहना है कि मौजूदा व्यवस्था एनईपी के प्रावधानों के तहत है। इसमें बदलाव नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक संघ भी अब फिर से सामने आ गया है। इसके अध्यक्ष डॉ. जनमेजय तिवारी का कहना है कि परीक्षा करवाना विश्वविद्यालय का काम है। विश्वविद्यालय परीक्षा का दायित्व प्राचार्य को देता है न कि प्रबंधकों को, ऐसे में प्रबंधक इतनी हाय-तौबा क्यों मचा रहे हैं। इनमें अधिकांश स्ववित्तपोषित कॉलेजों के प्रबंधक हैं। इसके पीछे उनकी छिपी हुई मंशा है। इससे विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी अच्छी तरह से वाकिफ हैं।


शिक्षक संघ अध्यक्ष का कहना है कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और विद्यार्थियों के अंदर पढ़ने की ललक जगाए रखने के लिए भी वाह्य परीक्षकों का होना अनिवार्य है। यदि मौखिकी परीक्षा के लिए वाह्य परीक्षक नहीं तो फिर विश्वविद्यालय लिखित परीक्षा क्यों करवाता है। फिर तो यह जिम्मेदारी भी कॉलेजों को ही दे दी जानी चाहिए। कॉलेज ही अपना प्रश्नपत्र बनाएं, परीक्षा और मूल्यांकन कराएं और गोल्ड मेडल भी दे दें। उन्होंने कहा कि सभी को प्रभारी कुलपति के निर्णय का सम्मान करना चाहिए। शिक्षा, विद्यार्थी और शिक्षक सबकी भलाई इसी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed