{"_id":"6988abce641f131a400e1a12","slug":"the-sewage-problem-in-avadhpuri-colony-has-been-resolved-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-142766-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अवधपुरी कॉलोनी में सीवर की समस्या का हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अवधपुरी कॉलोनी में सीवर की समस्या का हुआ समाधान
Sun, 08 Feb 2026 08:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 08 Feb 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
34- सीवर से गंदा पानी बहने की समस्या का हुआ समाधान - स्वयं
अयोध्या। नगर की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान सामने आई अवधपुरी कॉलोनी की सीवर समस्या का समाधान कर दिया गया है। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी के निर्देश पर जल निगम के माध्यम से क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की मरम्मत कराई गई, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है। निरीक्षण के दौरान करीब दस दिन पूर्व कॉलोनी को परिक्रमा मार्ग से जोड़ने वाले कच्चे रास्ते पर सीवर का पानी बहने की शिकायत सामने आई थी। काली माता मंदिर के पास क्षतिग्रस्त सीवर लाइन से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा था, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा था।
जिस पर से संज्ञान लेते हुए निगम ने क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को दुरुस्त कराया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद कच्चे मार्ग पर बह रहा सीवर का पानी बंद हो गया है, जिससे कॉलोनी के लोगों को समस्या से निजात मिला।
विज्ञापन
जिस पर से संज्ञान लेते हुए निगम ने क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को दुरुस्त कराया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद कच्चे मार्ग पर बह रहा सीवर का पानी बंद हो गया है, जिससे कॉलोनी के लोगों को समस्या से निजात मिला।
विज्ञापन