फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The religious flag will begin flying at all temples by May 15

Ayodhya News: 15 मई तक सभी मंदिरों में फहराने लगेगा धर्म ध्वज

Tue, 21 Apr 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 21 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
The religious flag will begin flying at all temples by May 15
अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर स्थित सभी मंदिरों में 15 मई तक धर्म ध्वज फहराने लगेगा। परिसर के सभी उप मंदिरों में धर्म ध्वज फहराने का काम चल रहा है। इसी क्रम में 29 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ परकोटा स्थित शिव मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराएंगे। इस कार्यक्रम में 700 मेहमानों को आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस भव्य आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में 700 से अधिक विशिष्ट अतिथि, संत-महंत, धर्माचार्य, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को निमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं। अब तक राम मंदिर समेत परकोटा स्थित गणेश मंदिर, हनुमान मंदिर, सूर्य मंदिर, माता अन्नपूर्णा मंदिर पर ध्वजारोहण किया जा चुका है। शिव मंदिर पर सीएम योगी ध्वजारोहण करेंगे। शेषावतार मंदिर पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य और माता भगवती के मंदिर पर साध्वी ऋतंभरा ध्वजारोहण करेंगी।
विज्ञापन

राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार 29 अप्रैल का कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ रखी जाएगी। परकोटा के उत्तरी पूर्वी कोने पर मंच तैयार किया जा रहा है। यहां सीएम योगी मेहमानों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed