फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The radiance of Deepotsav will spread across a two-kilometer stretch in the city of Ram

Ayodhya News: रामनगरी में दो किमी तक बिखरेगी दीपोत्सव की आभा

Thu, 17 Sep 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 17 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The radiance of Deepotsav will spread across a two-kilometer stretch in the city of Ram
दीपोत्सव की तैयारी में जुटे मजदूर।
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पांच से सात नवंबर तक मुख्य आयोजन होंगे। इस बार दीपोत्सव का विस्तार करीब दो किलोमीटर तक करने की तैयारी है। मुख्य आयोजन राम की पैड़ी पर होगा, जहां करीब 28 लाख दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है। आयोजन को लक्ष्मण घाट से चौधरी चरण सिंह घाट तक विस्तार देने की तैयारी है। राम की पैड़ी परिसर में घाटों पर नई सीढ़ियां भी बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इस बार दीपोत्सव में आध्यात्मिकता के साथ अवध की प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं की भव्य झलक दिखाई देगी। सरयू तट पर होने वाली महाआरती को भी भव्य स्वरूप दिया जाएगा। पुराने पुल से लक्ष्मण घाट तक करीब एक किलोमीटर लंबे घाट क्षेत्र को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और दीपों की कतारों से सजाया जाएगा। पुराने पुल पर ग्रीन आतिशबाजी होगी। सरयू महाआरती में भी विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। पिछले वर्ष 2100 अर्चकों ने एक साथ एक वस्त्र में आरती कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस बार अयोध्या अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग ने आरती स्थल पर करीब 50 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा स्थायी निर्माण कराया है। अब तक महाआरती अस्थायी व्यवस्था में होती थी। नए स्थल को लाल व अन्य पत्थरों से तैयार किया गया है। ऊपर मंदिरनुमा गुंबद और खंभों पर नक्काशी इसकी भव्यता बढ़ा रही है। घाटों पर लाल पत्थरों में रामायण कालीन प्रसंग, हिंदी श्लोक, उनके अर्थ और संबंधित चित्र अंकित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कर सकते हैं लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इच्छा के बाद यूपीपीसीएल के माध्यम से स्थायी आरती स्थल का निर्माण कराया गया है। दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण कर सकते हैं। सरयू घाट पर नए यात्री शेड भी तैयार हो चुके हैं। राम की पैड़ी में स्टेडियमनुमा सीढ़ियों का निर्माण अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed