फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The old man was killed by attacking him with an axe

Ayodhya News: कुल्हाड़ी से हमला कर वृद्ध को मार डाला

Mon, 24 Feb 2025 07:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 24 Feb 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
The old man was killed by attacking him with an axe
अयोध्या। पखवारे भर से वृद्धाश्रम में ठहरे एक वृद्ध की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी गई। उसका रक्तरंजित शव बगल के मनमुनि कुंड के पास पड़ा मिला है। कुंड परिसर में रहने वाले एक कबाड़ी पर हत्या की आशंका जताई गई है, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू किया है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के बाबा घाट थाना क्षेत्र के सिविल लाइन बड़ा चौराहा निवासी लालता प्रसाद (66) बीते आठ फरवरी से मणि पर्वत के पास स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे थे। रोज की तरह सोमवार की सुबह लगभग 07:11 बजे वह पास में स्थित मनमुनि कुंड पर टहलने के लिए गए थे। करीब एक घंटे बाद पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने वृद्धाश्रम आकर लालता प्रसाद के लहूलुहान अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। मौके पर आश्रम की प्रबंधक माधुरी मौर्य व पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाना चाहा, लेकिन तब उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि मौके से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई है। आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। मृतक के परिजनों के इनकार करने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रम प्रबंधक माधुरी मौर्य ने बताया कि मृतक के परिवार में सिर्फ बेटी और दामाद हैं। उनके दामाद को घटना की सूचना दी गई तो उन्होंने आने से इनकार कर दिया। बताया कि वह झांसी जा रहे हैं और उनकी पत्नी अकेली हैं। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करवा दिया।
वृद्ध आश्रम के स्टोर कीपर प्रद्युम्न मिश्रा ने बताया कि मनमुनि कुंड में लगभग 27 वर्षीय युवक बीते छह माह से रह रहा था। वह कबाड़ बीनकर जीवनयापन करता था। आशंका जताई जा रही है कि उसी ने लालता प्रसाद की हत्या की है। घटना के बाद से ही वह फरार है। वहीं, मृतक के शव पर चोट के दो निशान मिले हैं।

वृद्ध आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे के अनुसार लगभग 7:11 बजे वृद्ध लालता प्रसाद वृद्ध आश्रम से निकले थे। उनके मौत की सूचना देने वाली महिला लगभग 07:25 बजे आश्रम पहुंची थी। इतने कम समय में किस बात को लेकर उनमें विवाद हुआ, यह अब तक रहस्य बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed