Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The new DM took charge after visiting Ramlala

Ayodhya News: रामलला के दर्शन कर नए डीएम ने संभाला कार्यभार

Thu, 17 Apr 2025 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
The new DM took charge after visiting Ramlala
अयोध्या। नए डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन कर बृहस्पतिवार शाम कार्यभार ग्रहण किया। इसके पहले सरयू अतिथि गृह में वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से वह हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे। दर्शन के बाद कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में नए डीएम ने कहा कि जो बेहतर काम यहां पर चल रहे हैं, उनको आगे बढ़ाएंगे और समय से पूरा कराया जाएगा। इसमें सभी अयोध्या वासियों का भी सहयोग लिया जाएगा। सभी अफसरों को समय से गुणवत्तापूर्ण काम करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अयोध्या पावन भूमि है। यहां काम करने का सौभाग्य मिलना बड़ी बात है। जितनी भी परियोजनाएं चल रही हैं, उनको अब तेज गति से समय से पूरा करने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में दर्शन-पूजन की सुगम व्यवस्था प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed