फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Municipal Corporation has prepared plantation sites at two places

Ayodhya News: दो जगहों पर नगर निगम ने तैयार किया पौधरोपण स्थल

Mon, 02 Jun 2025 09:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation has prepared plantation sites at two places
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अपने 53वें जन्मदिन और विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण के लिए नगर निगम ने दो जगहों पर पौधरोपण स्थल तैयार कर लिए हैं। इसमें मणिराम दास छावनी का धर्म मंडप और रामकथा पार्क के पास पुष्प वाटिका शामिल है। यहीं पर सीएम योगी पांच जून को पौधे रोपित करेंगे।
विज्ञापन


सीएम योगी पांच जून को राम मंदिर के पहले तल पर स्थापित राम दरबार और रामजन्मभूमि परिसर के सात अन्य मंदिरों में देव विग्रहों के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हाेने के लिए आ रहे हैं। इसी दिन मुख्यमंत्री का 53वां जन्मदिन होने के चलते कुछ अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तावित किए गए हैं। इन्हीं में पौधरोपण भी शामिल है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी व नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के निर्देशन में अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार और नगर निगम के अफसरों व कर्मियों की टीम पौधरोपण स्थल को तैयार करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


नगर निगम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस और 53वें जन्मदिन के मौके पर 53 पौधे रोपित किए जाएंगे। सीएम खुद अपने हाथों से हरिशंकरी का पौधा रोपित करेंगे। इसके अलावा इस दौरान रोपित किए जाने वाले पौधों में महोबरी, चितवन, पाकड़, पीपल, बरगद, मनोकामनी, सावनी व जरकंडा समेत कई अन्य प्रजातियां शामिल हैं। पौधरोपण के बाद इन दोनों पौधरोपण स्थलों की सुरक्षा और नियमित सिंचाई के उपाय भी सुनिश्चित किए जाएंगे ताकि रोपित किए गए पौधों को कोई नुकसान न पहुंचने पाए और उनका बेहतर तरीके से विकास हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed