{"_id":"69bc03ec76f446a6dd081776","slug":"the-mp-did-not-receive-an-invitation-even-for-the-new-years-program-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-145413-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नव संवत्सर कार्यक्रम में भी सांसद को नहीं मिला निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नव संवत्सर कार्यक्रम में भी सांसद को नहीं मिला निमंत्रण
Thu, 19 Mar 2026 07:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 19 Mar 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम मंदिर में बृहस्पतिवार को आयोजित नव संवत्सर व श्रीराम यंत्र स्थापना के अवसर पर भी सांसद अवधेश प्रसाद को निमंत्रण नहीं मिला। इस पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देकर सरकार की छोटी मानसिकता का प्रतीक बताया है।
सांसद ने कहा कि आमंत्रण देना राष्ट्रपति का नहीं, सरकार का काम है। इस बार भी उन्हें जिला प्रशासन या राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से नहीं बुलाया गया है। हालांकि, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की धरती पर देश की राष्ट्रपति का आगमन हो रहा है, उनका अभिनंदन और स्वागत है। देवतुल्य मतदाताओं व प्रभु श्रीराम की जनता-जनार्दन की तरफ से उनका अभिवादन है।
अच्छा होता है कि सरकार उन्हें इस कार्यक्रम में आमंत्रित करती तो वह नजदीक से एक सांसद और अयोध्या के प्रतिनिधि के रूप में उनका स्वागत करते। कहा कि न जाने सरकार उनसे क्यों परहेज करती है। अयोध्या में दीपोत्सव, प्राण प्रतिष्ठा और ध्वजारोहण जैसे कार्यक्रमों में श्रीराम की प्रजा से भी सरकार दूरी बनाती है। इससे प्रभु श्रीराम की मर्यादा को भी ठेस पहुंचती है।