फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The helicopter did not come, green trees were cut for landing

Ayodhya News: नहीं आया हेलीकॉप्टर, उतरने के लिए काट दिए गए हरे-भरे पेड़

Sat, 05 Oct 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 05 Oct 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
The helicopter did not come, green trees were cut for landing
नहीं आया हेलीकॉप्टर, उतरने के लिए काट दिए गए हरे-भरे पेड़
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री के सड़क मार्ग से आने की सूचना पर गड्ढा मुक्त करने में जुटा सड़क विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी

अमानीगंज। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर को लेकर भी खूब उलझने हुईं। एक ओर जहां हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड के बगल स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय रायपट्टी की चहारदीवारी के अंदर स्थित दो हरे भरे पेड़ों को काट दिया गया तो वहीं हेलीकॉप्टर न आने की सूचना से सड़क विभाग में खलबली मचा गई।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने हेलीपैड बनाया गया था। हेलीकॉप्टर उतरने में कोई बाधा न पहुंचे इसके लिए विद्यालय के भीतर स्थित छायादार दो हरे भरे पेड़ों को दीवार की ऊंचाई तक काट दिया गया। पेड़ों को काटने के चलते विद्यालय की चहारदीवारी भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं जब उपमुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर से आने का कार्यक्रम रद्द हो गया तो पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे और आनन-फानन में सतनापुर से कार्यक्रम स्थल को जाने वाली सड़क का पैंचिग कार्य शुरू किया गया। उधर हेलीकॉप्टर देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों को भी निराश होना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed