फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The government should seriously consider the matters related to Shankaracharyas

Ayodhya News: शंकराचार्यों से जुड़े मामलों पर गंभीरता से विचार करे सरकार

Mon, 09 Mar 2026 08:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 09 Mar 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
The government should seriously consider the matters related to Shankaracharyas
अयोध्या। ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विशेष प्रतिनिधि देवेंद्र पांडेय (गोप ) सोमवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कंचन भवन में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सरकार की हिंदुत्व नीति और संत समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सवाल उठाए । कहा कि सरकार को संतों और शंकराचार्यों से जुड़े मामलों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन



उन्होंने आरोप लगाया कि देश में स्वयंभू धार्मिक पदों की घोषणाएं और परंपराओं के विपरीत आचरण बढ़ रहा है, जिस पर सरकार को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने विभिन्न धार्मिक पदों पर नियुक्तियों और कथित विवादों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन विषयों पर संत समाज और शासन को पारदर्शिता के साथ स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। देवेंद्र पांडेय ने गोहत्या के मुद्दे को भी उठाते हुए कहा कि गो संरक्षण और गोहत्या पर सख्त नीति लागू करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई राज्यों में गोहत्या से जुड़े मामलों और मंदिरों से संबंधित निर्णयों पर सरकार की चुप्पी सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गंगा की अविरलता, रामसेतु संरक्षण, धार्मिक परंपराओं की रक्षा और गोसंरक्षण जैसे मुद्दों पर लगातार आंदोलन और यात्राएं की हैं। उनके अनुसार शंकराचार्य ने देशभर में गोधाम निर्माण और धर्म से जुड़े विषयों पर जागरूकता के लिए भी अभियान चलाए हैं। देवेंद्र पांडेय ने कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सत्य और धर्म की रक्षा के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं और इसी कारण वे कई विरोधों के निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न आरोपों और विवादों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सत्य सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed