फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The electric current weakened in the rain

Ayodhya News: बारिश में ठंडा पड़ गया बिजली का करंट

Fri, 25 Sep 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 25 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
The electric current weakened in the rain
बीकापुर/मिल्कीपुर/सोहावल। दो दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं के बीच विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। दिनभर बिजली का आना-जाना लगा रहा। कई इलाकों में रातभर आपूर्ति ठप रही। इससे घरेलू कामकाज के साथ ही पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

बीकापुर में रातभर ठप रही आपूर्ति
विद्युत उपकेंद्र बीकापुर समेत तहसील क्षेत्र के तारुन, हैदरगंज और मंगारी सहित अन्य उपकेंद्रों पर बारिश का असर पड़ा। तहसील फीडर, केएलके, एनी, एसी, साउथ और एसडब्ल्यू फीडर से शाम से पूरी रात आपूर्ति ठप रही। लोगों को टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में घरेलू कामकाज और भोजन बनाना पड़ा। एसडीओ संदीप यादव ने बताया कि सोहावल क्षेत्र से समस्या उत्पन्न हुई है। बीकापुर की 33 हजार हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से तहसील फीडर की आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन


मिल्कीपुर में बार-बार होती रही ट्रिपिंग
मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में बारिश और तेज हवा से विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह बिजली गुल रही, जबकि कस्बों में आपूर्ति मिलने के बावजूद बार-बार ट्रिपिंग होती रही। इससे इन्वर्टर चार्ज नहीं हो सके और पानी की टंकियां भी नहीं भर पाईं। बृहस्पतिवार से शुक्रवार तक खराब मौसम के चलते कई जगह विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हुईं। कई क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से ही आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहावल के 11 फीडरों से चरमराई आपूर्ति
सोहावल क्षेत्र में पिछले 36 घंटे में छह घंटे भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई। शुक्रवार को सोहावल उपकेंद्र के 11 फीडरों में से एक भी संचालित नहीं हो सका। सुचित्तागंज-भुलई का पुरवा मार्ग पर पेड़ गिरने से तार और खंभा टूट गया, जिसके बाद से क्षेत्र की बिजली गुल है। बारिश और तेज हवाओं से मंगलसी, आरएल, रेलवे और रौनाही फीडर भी प्रभावित रहे। कहीं केबल और तार टूटे तो कहीं खंभे जमीन की ओर झुक गए। गोड़वा उपकेंद्र से जुड़े पश्चिमी क्षेत्र में भी यही स्थिति रही। विभागीय अभियंता अरविंद यादव और ज्ञान सिंह कर्मचारियों के साथ बारिश में भी आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। विभाग ने रात तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed