{"_id":"6660acc2da35fd1dcf0dc489","slug":"the-dream-came-true-after-26-years-and-the-supporters-were-immersed-in-celebration-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-114739-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 26 साल बाद पूरा हुआ सपना तो जश्न में डूबे समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 26 साल बाद पूरा हुआ सपना तो जश्न में डूबे समर्थक
Wed, 05 Jun 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद के सहादतगंज स्थित आवास पर उनका स्वागत करते कार्यकर्ता व समर्थक
- फोटो : संवाद
अयोध्या। प्रतिष्ठापरक सीट पर लगभग 26 साल बाद मिली जीत से उत्साहित सपा कार्यकर्ता और समर्थक रात भर जश्न में डूबे रहे। नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद के सहादतगंज स्थित आवास और सपा पार्टी कार्यालय पर समर्थकों व नेताओं का तांता लगा रहा। यह सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा।
वर्ष 1998 के चुनाव में सपा से लड़े मित्रसेन यादव ने पहली बार फैजाबाद लोकसभा सीट पर सपा का खाता का खोला था। इसके बाद से किसी चुनाव में सपा की वापसी नहीं हो सकी। पूरे दमखम से सपा चुनाव लड़ती रही, लेकिन हर बार उसे मुंह की खानी पड़ी और इस सीट से दोबारा सांसद बनाने का सपाइयों का सपना पूरा नहीं हुआ। लगभग 26 साल बाद मंगलवार को इस सपने को अवधेश प्रसाद ने पूरा किया तो सपा के समर्थक और कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया।
शहर के जीआईसी से लेकर सहादतगंज स्थित अवधेश प्रसाद के आवास और गुलाबबाड़ी स्थित सपा कार्यालय तक यह उत्साह सर्वत्र दिखा। अपने-अपने अंदाज में सपाइयों ने यह खुशी मनाई। सहादतगंज स्थित केंद्रीय कार्यालय पर अवधेश प्रसाद के पहुंचने के बाद समर्थकों और पार्टी नेताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। देररात तक उनके स्वागत और बधाइयों का दौर चला।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह वह फिर समर्थकों से घिर गए। जिले के तमाम नेता व पदाधिकारी भी अपना-अपना नंबर बढ़ाने के लिए फोटो खिंचाते और सेल्फी लेते दिखे। कई बार तो सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक तक की नौबत भी आ गई। फोटो खिंचाने के लिए आपस में धक्का-मुक्की तक होती रही। यह स्थिति दोपहर तक बनी रही। जब वह लखनऊ के लिए रवाना हुए तो समर्थक भी वहां से हटे।