फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The dominance of the upper-caste community existed in the past and will continue to exist: Brij Bhushan Sharan Singh

सवर्ण समाज का दबदबा पहले भी था और रहेगा: बृजभूषण शरण सिंह

Sat, 09 May 2026 09:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 09 May 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
The dominance of the upper-caste community existed in the past and will continue to exist: Brij Bhushan Sharan Singh
 महाराणा प्रताप की जयंती पर कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह।
अयोध्या। भाजपा के कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि सवर्ण समाज का दबदबा पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा। कहा कि हमारे समाज का दबदबा सतयुग, त्रेता, द्वापर में भी था और कलियुग में भी रहेगा। समाज को अपनी खोई हुई सभ्यता और गौरव को फिर से हासिल करने के लिए बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा।
विज्ञापन

यह बातें शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की ओर से गुप्तारघाट में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप पूजनीय हैं, लेकिन उस समय के उनके तलवार, भाला, घोड़ा और तंबुओं से जुड़े कार्य उस समय के मौजूद समाज के लोग ही करते थे। आज जरूरत इस बात की है कि बदली हुई परिस्थितियों में समाज अपनी नई भूमिका तलाशे। कहा कि हमारा समाज बदलते समय के साथ खुद को समायोजित नहीं कर पाया, इसी वजह से पिछड़ापन आया। लोगों से रोज 15 मिनट अपने लिए निकालकर आत्ममंथन करने की अपील करते हुए कहा कि अपने आप से बात करिए और सोचिए कि समाज और देश के लिए आपकी क्या भूमिका हो सकती है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ चलना होगा। कहा कि जिनका इतिहास नहीं मिल रहा है उसके जिम्मेदार हम नहीं हैं, लेकिन हमारा इतिहास आज भी जीवित है। महाभारत, गीता और रामायण में भी हमारे समाज का उल्लेख मिलता है। भारत के जितने युद्ध स्थल हैं वहां पर जाकर हमारा इतिहास देख लीजिए। कहा कि परिस्थितियां बदलने के बाद सवर्ण समाज के भीतर शर्म का भाव आ गया। लोग खेती और गौसेवा से दूर हो गए। समाज को अपनी जड़ों से फिर जुड़ने की जरूरत है। उन्होंने महाराणा प्रताप के संघर्ष और स्वाभिमान को समाज के लिए प्रेरणा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि दुनिया में जब भी शौर्य और स्वाभिमान का उदाहरण दिया जाता है तो सबसे पहले महाराणा प्रताप का नाम सामने आता है। कहा कि केवल अतीत में जीने के बजाय इतिहास से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान रुदौली विधायक राम चंद्र यादव, शांतनु कृष्ण सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, अरुण निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इनसेट-
शौर्य यात्रा में गूंजे जय महाराणा प्रताप के नारे

महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर जीआईसी मैदान से गुप्ताघाट तक निकली भव्य यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा में सबसे ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया। जय महाराणा प्रताप और जय भवानी के नारे लगाए। यात्रा जीआईसी मैदान से शुरू होकर सिविल लाइन, रीकाबगंज और नियावां मार्ग होते हुए गुप्ताघाट पर समाप्त हुई। यात्रा को अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान, अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनी सिंह ने रवाना किया। यात्रा का आयोजन करणी सेना के नेतृत्व में किया गया। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनी सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और त्याग का प्रतीक है। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed