फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The District Magistrate issued instructions to complete the baseline assessment within a week

Ayodhya News: जिलाधिकारी ने एक सप्ताह में बेसलाइन असेसमेंट पूरा करने के दिए निर्देश

Thu, 16 Jul 2026 08:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 16 Jul 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
The District Magistrate issued instructions to complete the baseline assessment within a week
अयोध्या। कलेक्ट्रेट सभागार में जुलाई माह की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प, नए भवनों, नामांकन और शिक्षा की गुणवत्ता की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर बेसलाइन असेसमेंट पूरा कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने 20 उत्कृष्ट और 20 कमजोर विद्यालयों की नियमित समीक्षा करने तथा कमजोर विद्यालयों की साप्ताहिक मॉनिटरिंग के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही जिला स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालयों को सम्मानित और कमजोर विद्यालयों को शैक्षिक सहयोग देने तथा नामांकन लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद्र, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक और एसआरजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed