{"_id":"698a080e4fab3c784503bf48","slug":"the-digambar-jain-community-will-move-forward-with-a-resolve-for-world-peace-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-142808-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: विश्व शांति के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा दिगंबर जैन समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: विश्व शांति के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा दिगंबर जैन समाज
Mon, 09 Feb 2026 09:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 09 Feb 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
12- जैन मंदिर रायगंज में पत्रकारों से बात करते रवींद्रकीर्ति स्वामी- संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। भगवान ऋषभदेव का जन्म कल्याणक 13 मार्च को प्रस्तावित है। इस महनीय अवसर को विश्व शांति के संकल्प से जोड़ते हुए एक मार्च से विश्व शांति की कामना से 21 दिवसीय विशेष अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। जैन मंदिर रायगंज में आयोजित इस अनुष्ठान में देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में जैन श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे।
स्थानीय जैन मंदिर सहित दर्जन भर से अधिक पौराणिक एवं प्राचीन जैन तीर्थों के पीठाधीश रवींद्र कीर्ति स्वामी ने बताया कि जैन धर्म की सर्वोच्च साध्वी गणिनी प्रमुख ज्ञानमती समय-समय पर यह दोहराती रही हैं कि तीर्थंकरों की भावना के अनुरूप सत्य, शांति और अहिंसा के आदर्श केवल व्यक्तिगत जीवन में ही नहीं, बल्कि सार्वजनिक और सामाजिक जीवन में भी प्रतिष्ठित होने चाहिए। उनकी इसी प्रेरक भावना के अनुरूप दिगंबर जैन मंदिर में गत वर्ष 60 दिवसीय विश्व शांति अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया था, जिसकी देश-विदेश में सराहना हुई।
अब एक बार फिर 21 दिवसीय अनुष्ठान शुरू किया जा रहा है। इस विश्व शांति अनुष्ठान के अंतर्गत जैन आगमों का विधिपूर्वक पाठ, शांति के विविध शास्त्रीय विधान, विशेष पूजन-अर्चन के साथ-साथ विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों के बीच संवाद और समन्वय के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। रायगंज जैन मंदिर का विस्तृत प्रांगण अनेक प्राचीन एवं दर्शनीय मंदिरों से युक्त है। अब इन मंदिरों में प्रवेश से पूर्व लगाए गए निर्देश पट्टिकाएं श्रद्धालुओं और आगंतुकों को विश्व शांति, अहिंसा और संयम का संदेश देती हैं, जिससे यह परिसर केवल पूजा का ही नहीं, बल्कि शांति-साधना का भी केंद्र बनता जा रहा है।