फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The country has established new dimensions towards self-reliance

Ayodhya News: देश ने आत्मनिर्भरता की दिशा में स्थापित किए नए आयाम

Tue, 28 Oct 2025 09:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
The country has established new dimensions towards self-reliance
10- युवा सम्मेलन में प्रदेश मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट करते भाजयुमो के पदा​धिकारी- भाजपा
अयोध्या। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भरता की दिशा में नए आयाम स्थापित किए हैं। स्टार्टअप, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों ने युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोले हैं।
विज्ञापन


वह भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित युवा सम्मेलन में बोल रहे थे। सम्मेलन में युवाओं ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी ने कहा कि युवा मोर्चा का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा से जोड़ना है। आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा, जब युवा वर्ग अपने कौशल और परिश्रम से समाज को दिशा देगा।
विज्ञापन


भाजपा के महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि युवा मोर्चा युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देने के लिए लगातार काम कर रहा है। आत्मनिर्भर भारत अभियान युवाओं के सामर्थ्य और स्वाभिमान का प्रतीक है। इस दौरान युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रवि शर्मा, शैलेंद्र कोरी, परमानंद मिश्र, दिनेश मिश्र, सार्थक प्रताप तिवारी, आकाश सिंह, आयुष पांडेय, दीपक चौधरी, ज्वाला सोनी, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र मिश्र, गौरव सिंह, अश्वनी गुप्त, यश पाठक, अभिषेक शुक्ल व सौरभ मिश्र सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed