फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Chief Minister will come to Ayodhya tomorrow before the President's visit

Ayodhya News: राष्ट्रपति के दौरे से पहले मुख्यमंत्री कल आएंगे अयोध्या

Tue, 10 Mar 2026 08:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister will come to Ayodhya tomorrow before the President's visit
अयोध्या। राम मंदिर में होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रम से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां राम मंदिर परिसर में चल रही व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े प्रबंधों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या आकर राम मंदिर परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, राज्यपाल समेत संघ के सरकार्यवाह और 5000 से अधिक मेहमान शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान राम जन्मभूमि परिसर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी कर सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यक्रम को सुचारु और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed