Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Chief Minister may inaugurate the cricket stadium

Ayodhya News: मुख्यमंत्री कर सकते हैं क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन

Mon, 02 Feb 2026 10:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 02 Feb 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister may inaugurate the cricket stadium
21-मंत्री गिरीश यादव से भेंट करते क्रिकेट एसोसिएशन के उमेर अहमद व अन्य।-​स्वयं
अयोध्या। डाभासेमर में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल कर सकते हैं। उद्घाटन के बाद ही अयोध्या प्रीमियर लीग (एपीएल) प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। पिछले तीन माह से अधिक समय से एपीएल का आयोजन उद्घाटन की प्रतीक्षा में रुका हुआ है। सोमवार को क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी खेल मंत्री गिरीश यादव से मिलकर उन्हें उद्घाटन समारोह एवं एपीएल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आमंत्रण दिया।
विज्ञापन

मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि संबंधित डायरेक्टर से संवाद करने के बाद आगामी दो दिनों में उद्घाटन की तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। प्रयास रहेगा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं या वर्चुअल माध्यम से क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करें। क्रिकेट एसोसिएशन के उमेर अहमद ने बताया कि उद्घाटन की तिथि घोषित होते ही अयोध्या प्रीमियर लीग की सभी तैयारियां पूरी कर प्रतियोगिता शुरू करा दी जाएगी। एपीएल को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed