फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Chief Engineer is now also responsible for bank accounts

Ayodhya News: मुख्य अभियंता के हाथ अब बैंक खातों की भी जिम्मेदारी

Thu, 09 Jul 2026 05:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
The Chief Engineer is now also responsible for bank accounts

विज्ञापन

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब वित्तीय व्यवस्था भी नए सिरे से तय की गई है। ट्रस्ट ने अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन के साथ राम मंदिर के मुख्य अभियंता जगदीश आफले और चार्टर्ड अकाउंटेंट चंदन राय को विभिन्न बैंक खातों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी है। इस फैसले के बाद सबसे अधिक चर्चा मुख्य अभियंता जगदीश आफले की भूमिका को लेकर हो रही है।
जगदीश आफले पेशे से वरिष्ठ सिविल इंजीनियर हैं और राम मंदिर निर्माण परियोजना की शुरुआत से ही उससे जुड़े रहे हैं। उन्होंने आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा, सीमेंस और बजाज ऑटो जैसी कंपनियों में काम करने का अनुभव रखते हैं। पांच अगस्त 2020 के भूमि पूजन के बाद से वह अयोध्या में रहकर मंदिर निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे हैं। अब पहली बार उन्हें ट्रस्ट के बैंक खातों के संचालन की जिम्मेदारी भी दी गई है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि निर्माण और तकनीकी कार्यों से जुड़े अधिकारी को वित्तीय संचालन में शामिल करने की आवश्यकता क्यों पड़ी। हालांकि ट्रस्ट की ओर से इस निर्णय के पीछे कोई आधिकारिक कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, सीए चंदन राय लंबे समय से ट्रस्ट के लेखा-जोखा और वित्तीय मामलों से जुड़े हैं, इसलिए उनकी भूमिका स्वाभाविक मानी जा रही है। लेकिन मुख्य अभियंता को भी बैंक खातों के संचालन का अधिकार दिए जाने को ट्रस्ट की नई प्रशासनिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। इसके साथ ही यह सवाल भी चर्चा में है कि जब ट्रस्ट में कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी मौजूद हैं, तो बैंक खातों के संचालन के लिए अलग से नई व्यवस्था की जरूरत क्यों पड़ी। फिलहाल ट्रस्ट की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed