फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The case remained in the testimony stage for 31 years, yet no witness appeared

Ayodhya News: 31 वर्ष तक गवाही में चलती रही फाइल नहीं, आया कोई गवाह

Fri, 24 Jul 2026 09:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
The case remained in the testimony stage for 31 years, yet no witness appeared

विज्ञापन
अयोध्या। टांडा थर्मल प्रोजेक्ट के इंजीनियर को उनके सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी कल्पनाथ को 43 साल बाद मुकदमे से मुक्ति मिल गई। सबूत के अभाव में कोर्ट ने बरी कर दिया। यह फैसला न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय प्रद्युम्न सिंह ने शुक्रवार को सुनाया है।

अभियोजन के अनुसार घटना थाना इब्राहिम पुर क्षेत्र स्थित थर्मल प्रोजेक्ट के एक कार्यालय की वर्ष 1983 की है। 26 अगस्त को शाम के 5:15 बजे थर्मल प्रोजेक्ट के इंजीनियर विजय कुमार व राधेश्याम मंडल अपने कार्यालय में सरकारी काम कर रहे थे। तभी इतरत अली उर्फ इशरत अली व कल्पनाथ विश्वकर्मा ने कार्यालय में आकर सरकारी काम में अवरोध पैदा किया और कार्यालय के अंदर मिर्च जला दिया जिससे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की रिपोर्ट दूसरे दिन थाना इब्राहिम पुर में विजय कुमार ने दर्ज कराई। न्यायालय में आरोप पत्र आने के बाद इतरत अली व कल्पनाथ विश्वकर्मा के खिलाफ आरोप बनाया गया।
विज्ञापन


आरोपी इतरत अली उर्फ इशरत अली की पत्रावली अलग करते हुए कल्पनाथ विश्वकर्मा के मामले में विचारण शुरू किया गया। वादी मुकदमा को अदालत में गवाही देने के लिए कई बार अवसर प्रदान किया गया लेकिन कोई गवाह कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। अदालत ने 15 मई को गवाह परीक्षित कराए जाने का अवसर समाप्त कर दिया। अदालत ने 43 साल पुराने लंबित वाद होने एवं 31 साल से कोई गवाह न आने के आधार पर आरोपी कल्पनाथ विश्वकर्मा को सबूत के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed