फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The atmosphere became filled with devotion through *bhajans* during the Sawan Jhulotsav.

Ayodhya News: सावन झूलोत्सव में भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

Sat, 22 Aug 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 22 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere became filled with devotion through *bhajans* during the Sawan Jhulotsav.
रुदौली। कोठी रुदौली स्थित श्रीदशरथ किशोर आनंद बिहारी मंदिर में सावन झूला उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 24 अगस्त तक चलेगा। प्रतिदिन शाम सात बजे से रात 12 बजे तक भजन संध्या होती है। इसके बाद भगवान की आरती की जाती है। सावन में भगवान को झूला झुलाने की परंपरा भक्त और भगवान के बीच प्रेम, भक्ति और आनंद का प्रतीक मानी जाती है। मंदिरों में भगवान के विग्रह को आकर्षक ढंग से सजाए गए झूले पर विराजमान किया जाता है। उत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान का विशेष शृंगार किया जा रहा है। भजन संध्या में मनीष चौरसिया, आशीष शर्मा, अशोक कसौधन, आशीर्वाद गुप्ता, संजय अग्रवाल सहित नगर के लोग शामिल हुए। भजनों की प्रस्तुति से देर रात तक मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed