Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Testing has not resumed even after four days; 120 patients are being turned away daily

Ayodhya News: चार दिन बाद भी नहीं बहाल हुई जांच, रोज लौट रहे 120 मरीज

Sat, 28 Nov 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 28 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Testing has not resumed even after four days; 120 patients are being turned away daily
अयोध्या। जिला अस्पताल में पांच दिन बाद भी रसायनों की आपूर्ति नहीं हो सकी है। इसके चलते शनिवार को भी जांच सेवाएं बहाल नहीं हो सकीं। शुगर, विटामिन समेत अन्य जांच कराने के लिए प्रतिदिन करीब 120 मरीजों को निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। वहां उन्हें जांच के लिए मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में प्रतिदिन करीब 250 से 400 मरीज पहुंचते हैं। इनमें लगभग हर दूसरे-तीसरे मरीज को मधुमेह संबंधी जांच कराने की जरूरत होती है। मरीज जब क्षेत्रीय निदान केंद्र स्थित लैब पहुंचते हैं तो वहां रसायनों की कमी बताकर उन्हें लौटा दिया जाता है। पिछले करीब पांच दिनों से एचबीए-1सी समेत अन्य महत्वपूर्ण जांचों के लिए आवश्यक रसायन उपलब्ध नहीं हैं। इस कारण मरीजों को निजी पैथोलॉजी केंद्रों की शरण लेनी पड़ रही है। शनिवार को लैब का जायजा लेने पर भी यही स्थिति नजर आई।
विज्ञापन


श्रीरामपुरम कॉलोनी निवासी अशोक तिवारी ने बताया कि दो दिन से रसायनों की कमी बताकर उनकी जांच नहीं की जा रही है।

इनसेट

भटकते रहे मरीज

तारुन के गौरा रामदासपुर निवासी शिवम सिंह (32) को चिकित्सकों ने एचबीए-1सी जांच कराने की सलाह दी थी। परिजन पंजीकरण कराने पहुंचे तो उन्हें जांच नहीं होने की जानकारी दी गई। इसके बाद निजी केंद्र पर करीब 600 रुपये खर्च कर जांच करानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या धाम निवासी राज बहादुर (56) शनिवार को मेडिसिन ओपीडी में पहुंचे थे। डॉक्टर ने उन्हें आरए फैक्टर, एचबीए-1सी और लिपिड प्रोफाइल समेत अन्य जांचें लिखीं। अन्य जांचें तो अस्पताल में हो गईं, लेकिन आरए फैक्टर और एचबीए-1सी की जांच कराने के लिए उन्हें अस्पताल के बाहर स्थित निजी लैब जाना पड़ा।


इसी तरह रौनाही क्षेत्र के गुलालापुर, मोहली निवासी रामा देवी (60) और पूराकलंदर क्षेत्र के नरायनपुर निवासी कृष्णावती (55) समेत अन्य मरीजों को जांच नहीं होने के कारण वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed