{"_id":"659fda0ff4c260c2f5041f41","slug":"teenager-was-kidnapped-and-raped-faizabad-news-c-97-1-ayo1005-8568-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, केस दर्ज
Thu, 11 Jan 2024 05:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 11 Jan 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को आधी रात 15 वर्षीय किशोरी को उसके घर से अगवा करके गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के मामा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजवाया है।
कोतवाली क्षेत्र के ही दूसरे गांव के रहने वाले किशोरी के मामा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय भांजी घर में अपनी छोटी बहन के साथ रहती है। किशोरी के पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में सूरत में रहते हैं और मां की मौत हो चुकी है। बुधवार की रात करीब 12:30 बजे गांव का ही युवक विष्णु प्रताप सिंह घर में घुस आया और उनकी भांजी को धमकी देकर मुंह दबाकर घर से बाहर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। रात में ही घटना की सूचना मिलने पर हरकत में आई कोतवाली पुलिस किशोरी के गांव पहुंची। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी युवक घर से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।