फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Teachers gheraoed the examination building and the vice chancellor's office

Ayodhya News: शिक्षकों ने परीक्षा भवन और कुलपति ऑफिस का किया घेराव

Mon, 02 Jun 2025 09:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
Teachers gheraoed the examination building and the vice chancellor's office
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने परीक्षा भवन और कुलपति ऑफिस का घेराव किया। इस दौरान सभी शिक्षकों ने सोमवार से शुरू हुए उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की अव्यवस्था और विसंगतियों पर नाराजगी जताई। आंदोलनकारी शिक्षकों से मिलने प्रभारी कुलपति नहीं आए। प्रभारी कुलसचिव ने वार्ता कर दो से तीन दिनों में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. जनमेजय तिवारी ने कहा कि मूल्यांकन व्यवस्था को लेकर कई वर्षों से विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह से उदासीन रहा है। मूल्यांकन केंद्र में हाॅल की बहुत दयनीय स्थिति है। इस भीषण गर्मी में एसी या कूलर के साथ पीने के पानी तक की समुचित व्यवस्था नहीं है। वॉशरूम दुर्गंध से भरा हुआ है। मूल्यांकन व्यवस्था से जुड़ी इन विपरीत परिस्थितियों के लिए कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक जिम्मेदार हैं। इस संबंध में शिक्षक संघ कुलपति से वार्ता करना चाहता था लेकिन वह मिलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


शिक्षक संघ के महामंत्री प्रो. अमूल्य कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय गर्त में जा रहा है। यह बहुत दुखद स्थिति है। तीन दिन पहले कुलपति से मिलने के लिए पत्र भेजा गया था लेकिन उन्होंने मिलने से मना कर दिया। सोमवार से वाणिज्य विभाग की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ है। इसकी सूचना परीक्षा नियंत्रक को भी नहीं है। जिस विषय की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा रहीं हैं, उसके विषय विशेषज्ञ पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त नहीं किए गए हैं। इन्हीं सब विसंगतियों को दूर करने के लिए शिक्षक संघ आंदोलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय परिसर में मौजूद शिक्षकों की सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक प्रभारी कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह से मुलाकात नहीं हो सकी। इस बीच प्रभारी कुलसचिव और मुख्य नियंता प्रो. संत शरण मिश्र ने शिक्षकों से वार्ता कर आश्वासन दिया कि दो से तीन दिनों के भीतर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाएं मूल्यांकन हाॅल में कर दी जाएंगी। इस अवसर पर शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. उदल कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. धनंजय कुमार, संयुक्त मंत्री डॉ. पूनम शुक्ला व डॉ. ज्योतिमा, प्रो. आशीष प्रताप सिंह, डॉ. रमेश कुमार सिंह, डॉ. समरेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. प्रशांत कुमार पांडेय, डॉ. अविनाश तिवारी, डॉ. विनय कुमार सिंह, प्रो. मिर्ज़ा शाहब शाह, डॉ. रवि कुमार चौरसिया, डॉ. राम लाल विश्वकर्मा, डॉ. घनश्याम यादव, डॉ. बद्री विशाल सिंह, डाॅ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. वेद मणि, डॉ. अजीत कुमार वर्मा, डॉ. सूरज प्रसाद, डॉ. विष्णु कुमार, डॉ. उमाकांत यादव मौजूद रहे।समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed