{"_id":"6a88998e293ebcb25b0be67c","slug":"teacher-appointed-divisional-commissioner-taught-social-studies-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-156865-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मंडलायुक्त बने शिक्षक सामाजिक विषय पढ़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मंडलायुक्त बने शिक्षक सामाजिक विषय पढ़ाए
Sat, 22 Aug 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अटल आवासीय विद्यालय का शुक्रवार को मंडलायुक्त राजेश कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक, आवासीय एवं अन्य सुविधाओं की गुणवत्ता परखी, बल्कि शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षा-10 के विद्यार्थियों को सामाजिक विषयों का अध्यापन भी कराया।
उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, विद्यालय की व्यवस्थाओं, भोजन एवं छात्रावास से संबंधित अनुभवों की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक संवाद करते हुए अपनी जिज्ञासाएं एवं अनुभव मंडलायुक्त के साथ साझा किए।
उन्होंने विद्यालय की कक्षाओं, मेस, छात्रावास एवं परिसर का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मंडलायुक्त ने छात्र-छात्राओं के साथ भोजन कर उसकी गुणवत्ता को भी परखा। उन्होंने मेस में साफ-सफाई, पेयजल तथा खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने भोजन की गुणवत्ता के साथ-साथ मेस एवं छात्रावास परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपश्रमायुक्त अमित मिश्रा, उपजिलाधिकारी रुदौली विनोद कुमार गुप्ता और श्रम प्रवर्तन अधिकारी गौरव गुप्ता एवं सत्येंद्र प्रताप उपस्थित रहे।