फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Swastik Yadav became Mr. Fresher in Agriculture College

Ayodhya News: कृषि महाविद्यालय में स्वस्तिक यादव बने मिस्टर फ्रेशर

Tue, 20 Jan 2026 08:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 20 Jan 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
Swastik Yadav became Mr. Fresher in Agriculture College
25-कृषि महाविद्यालय में आयोजित समारोह में मौजूद डीन व अन्य
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय में नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए आयोजित समारोह में स्वस्तिक यादव को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। वहीं, भारती नितेश और चंद्रानी दास रनर-अप रहीं। पुरुष वर्ग में विमल को बेस्ट परफॉर्मर के खिताब से नवाजा गया, जबकि महिला वर्ग में अरुणिमा ने यह सम्मान प्राप्त किया।
विज्ञापन

समारोह में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने अपने परिचय दिए। प्रथम वर्ष के छात्र-छात्रों ने गायन, नृत्य, नाटक और कविता पाठ जैसी विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। मनमोहक नृत्यों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और माहौल को उत्साह से भर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. डीके सिंह ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा ही जीवन में स्थायी सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने विश्वविद्यालय की आधुनिक शैक्षणिक, शोध और तकनीकी सुविधाओं की सराहना की, जिससे छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए कहीं और भटकने की आवश्यकता नहीं है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, महाविद्यालय के शिक्षक, वैज्ञानिक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed