फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Swami Prasad Maurya raised questions on Operation Sindoor said not even single terrorist killed in Pakistan

UP News: स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऑपरेशन सिंदूर पर उठाया सवाल, बोले- पाकिस्तान में एक भी आतंकी नहीं मारा गया

Tue, 20 May 2025 12:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 May 2025 12:35 PM IST
सार

अयोध्या पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में एक भी आतंकी नहीं मारा गया है। सरकार ने सभी की आंखों में धूल झोंकी है।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya raised questions on Operation Sindoor said not even single terrorist killed in Pakistan
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में मंगलवार को अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे। यहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाया। कहा कि पाकिस्तान में एक भी आतंकवादी नहीं मारा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया तो बहुत खुशी हुई कि देर आए दुरुस्त आए। सोचा था कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवादियों का खात्मा होगा। लेकिन, 24 घंटे के अंदर सब टांय-टांय फुस्स हो गया। 

विज्ञापन


मौर्य ने आगे कहा कि बहनों का सम्मान करने की बजाय उनका अपमान किया गया। ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर बहनों को धोखा दिया। ऐसी क्या बात थी कि 24 घंटे के अंदर बैकफुट पर आ गए। जबकि, एक भी आतंकवादी वहां पर घुसकर नहीं मारा गया। सारे आतंकवादियों का सफाया करने के बाद ही युद्ध बंद किया जाता। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Encounter In UP: एक लाख का इनामी ढेर, एसओ को लगी गोली...बुलेट-प्रूफ जैकेट ने बचाई जान; बदमाश पर 48 मुकदमे दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने बहनों की आंखों में धूल झोंकी है। देशवासियों के भी आंखों में धूल झोंकी। यही भाजपा की चाल, चरित्र और चेहरा है। उसको अब हम जनता के बीच में बेनकाब करने जा रहे हैं। वहीं, संविधान का सम्मान भी जरूरी है। यदि 400 का आंकड़ा पार हो गया होता तो आज संविधान बदल दिया गया होता। 

वन नेशन-वन इलेक्शन क्यों?

उन्होंने आगे कहा कि मैं देश के साथ-साथ अयोध्यावासियों को बधाई देता हूं, जिन्होंने 400 का आंकड़ा ना पार कराते हुए भाजपा को बैसाखी पर खड़ा कर दिया। प्रधानमंत्री नारा देते हैं, वन नेशन-वन इलेक्शन। मैं कहता हूं वन नेशन-वन इलेक्शन क्यों? अगर आवश्यकता ही है तो सबसे पहले वन नेशन-वन एजुकेशन होना चाहिए। शिक्षा समान होनी चाहिए। ताकि गरीब, अमीर, गांव, शहर छोटे-बड़े सबके बेटी और बेटे अच्छी शिक्षा और समान शिक्षा प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed