{"_id":"6adf93f129d1a2180704b44f","slug":"supporters-happy-after-vinay-katiyar-got-a-place-in-the-organization-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-161871-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: संगठन में विनय कटियार को जगह मिलने पर समर्थक खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: संगठन में विनय कटियार को जगह मिलने पर समर्थक खुश
Mon, 26 Oct 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति में अयोध्या के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार को शामिल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में कटियार को जगह मिलने के बाद पार्टी संगठन में उनकी भूमिका एक बार फिर चर्चा में है।
राममंदिर आंदोलन से जुड़े प्रमुख चेहरों में शामिल रहे कटियार के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भी कार्यसमिति में शामिल किया गया है। विनय कटियार भाजपा के उन नेताओं में रहे हैं, जिन्होंने राममंदिर आंदोलन के दौरान अग्रणी भूमिका निभाई थी। बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष रहे कटियार अयोध्या से सांसद भी रह चुके हैं।
राममंदिर आंदोलन के दौर में उनकी पहचान हिंदुत्व के प्रमुख चेहरों में होती थी। ऐसे में नई प्रदेश कार्यसमिति में उन्हें शामिल किया जाना राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा की नई कार्यसमिति के गठन को प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ लेने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।